Alwar News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलम यादव को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया. उनको प्रधानमंत्री मोदी ने चाय पर बुलाया था.
1/7
Alwar News
राजस्थान के अलवर जिले की स्कूल प्रिंसिपल नीलम यादव को प्रधानमंत्री ने चाय पर बुलाया था. शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नीलम यादव के सम्मानित किया गया.
2/7
Alwar News
इस साल सम्मान प्राप्त करने वाले देश भर के 45 स्कूल शिक्षकों में राजस्थान से नीलम यादव इकलौती है. वहीं, शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह से पहले आज प्रधानमंत्री के साथ सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों ने चाय पर चर्चा की..
3/7
Alwar News
नीलम यादव को नामांकन वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण परिणाम, सहशैक्षिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों, CSR के सहयोग से डिजिटल लैब,कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास,सहित तकनीक का प्रयोग के लिए सम्मान मिला.
4/7
Alwar News
नीलम यादव खैरथल-तिजारा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टपूकड़ा की प्रिंसिपल हैं. नीलम यादव ने साल 1993 में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में अपना करियर शुरू किया.
5/7
Alwar News
नीलम यादव साल 2004 से 2015 तक व्याख्याता रहीं. साल 2015 से वे टपूकड़ा स्कूल की प्राचार्या हैं, उनके नेतृत्व में स्कूल ने शैक्षिक और सह-शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है.
6/7
Alwar News
प्रिंसिपल यादव ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए खुद कक्षाएं संभालीं. उन्होंने होंडा CSR की मदद से स्कूल में डिजिटल लैब और स्मार्ट कक्षाएं स्थापित कीं. इससे स्कूल के संसाधनों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ.
7/7
Alwar News
प्रिंसिपल नीलम यादव मार्गदर्शन में स्कूल की छात्राओं ने शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई.