Khatu shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले की खाटू नगरी में बाबा श्याम के जन्मदिन को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं. कहा जा रहा है कि इस बार बाबा श्याम का श्रृंगार मनमोहक और अद्वितीय रूप में किया जाएगा.
1/6
Khatu shyam Ji
राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम जी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के देवउठनी एकादशी जन्मोत्सव को लेकर खाटू श्याम जी नगरी में तैयारियां चरम पर हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा बाबा श्याम के निज मंदिर को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य जारी है.
2/6
Khatu shyam Ji
बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार से आए करीब बीस कारीगर रंग-बिरंगे एवं कृत्रिम फूलों से बाबा के दरबार को सजा रहे हैं. इस बार बाबा श्याम का श्रृंगार मनमोहक और अद्वितीय रूप में किया जाएगा,जिससे दरबार फूलों की सुगंध और रंगों से महक उठेगा.
3/6
Khatu shyam Ji
जन्मोत्सव को लेकर नगर में विशेष रौनक है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए प्रशासन व मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मेले में श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा 230 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही 1000 होमगार्ड और 1000 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे.
4/6
Khatu shyam Ji
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखदातार मेला मैदान सहित छह मेडिकल कैम्प लगाए जा रहे हैं. सफाई व्यवस्था के लिए 250 सफाई कर्मचारी दो पारियों में दिन में 150 और रात में 100 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे. इसके अतिरिक्त मेला रूट और मंदिर परिसर में पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है.
5/6
Khatu shyam Ji
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके, इसके लिए मंदिर कमेटी व्यवस्था कर रही है.
6/6
Khatu shyam Ji
मंदिर कमेटी ने अपील की है कि आने वाले भक्तजन आतिशबाजी नहीं करें और मंदिर में आने वाले भक्त इत्र व फूल नहीं फेंके और श्रद्धा के साथ दर्शन करें. उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर व एएसपी दीपक गर्ग भी मेले की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.