Khatu Shyam Ji: आज हम आपको बताएंगे कि खाटू श्याम जी के भक्त मन्नत का नारियल लाल कपड़े में लपेटकर क्यों चढ़ाते हैं. जानिए इसका कारण.
1/6
Khatu Shyam Ji
राजस्थान की खाटू नगरी में बाबा श्याम का भव्य मंदिर है. बाबा श्याम के भक्त लाल कपड़े में लपेटा हुआ नारियल चढ़ाते है, जिसका धार्मिक महत्व है.
2/6
Khatu Shyam Ji
कहते हैं कि इसे भक्तों की श्रद्धा और मनोकामना पूरी होने के प्रतीक माना जाता है. ये नारियल बाबा श्याम को मनोकामना पूरी करने के रूप में चढ़ाया जाता है.
3/6
Khatu Shyam Ji
पहले बाबा भक्त खाटू श्याम जी को गुलाब का फूल चढ़ाते थे लेकिन अब भक्त बाबा श्याम का लाल कपड़े में नारियल लपेटकर चढ़ाते हैं. कहते हैं कि ऐसा करने से मन्नत जल्दी पूरी होती है.
4/6
Khatu Shyam Ji
इस नारियल को भक्त बाबा के चरणों में चढ़ाते हैं. इस तरह भक्त बाबा के दरबार में अर्जी लगाते हैं. इसके कारण भक्त अपने जीवन की हर मन्नत बाबा श्याम को नारियल के रूप में समर्पित करते हैं.
5/6
Khatu Shyam Ji
हिंदू धर्म में नारियल को पवित्रता और श्रद्धा के रूप में देखा जाता है. भगवान को पूजा-पाठ में नारियल चढ़ाया जाता है, जिसका शुभ माना जाता है.
6/6
Khatu Shyam Ji
वहीं, लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना जाता है. जब भक्त लाल कपड़े में नारियल बांधकर बाबा श्याम को चढ़ाता है, तो वह अपनी मनोकामना और आस्था दोनों को इस रूप में बाबा को पहुंचाता है. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)