Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है. बाबा के दरबार में एकादशी और द्वादशी को लगने वाले मेले में हर महीने भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में जानिए जुलाई में बाबा का मेला कब लगेगा.
1/7
खाटू श्याम जी की नगरी में 6 और 7 जुलाई को मेला लगने वाला है. ऐसे में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. वहीं, 7 जुलाई को द्वादशी है.
2/7
देवशयनी एकादशी को लेकर कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इसे चातुर्मास के नाम से भी जाना जाता है.
3/7
देवशयनी एकादशी पर व्रत रखा जाता है, जो कामनापूर्ति और सुख-समृद्धि देने वाला माना जाता है. साल 2025 में देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई, दिन रविवार को रखा जाएगा और इसका पारण 7 जुलाई 2025, सोमवार किया जाएगा.
4/7
ऐसे में देवशयनी एकादशी पर भी खाटू श्याम मंदिर में विशेष आयोजन हो सकते हैं. इस दिन बाबा के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ सकता है.
5/7
एकादशी पर, मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के कारण, सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं ताकि भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
6/7
एकादशी खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है. हर महीने आने वाली एकादशी और द्वादशी तिथि को खाटू श्याम जी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ बाबा के दर्शन करने आती है.
7/7
डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.