Khatu Shyam Ji: बाबा खाटू श्याम जी का दो दिवसीय मासिक मेला कल से शुरू, 10 लाख भक्तों का लगेगा जमावड़ा!

Baba Khatu Shyam Ji Fair: राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में कल से दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा. मेले को लेकर भक्तों की कई मान्यताएं हैं. वहीं जानकारी के अनुसार लगभग 10 लाख बाबा के भक्त मेले में दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे.

1/6

दो दिवसीय मेला

दो दिवसीय मेला1/6
राजस्थान के सीकर में स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में एकादशी और द्वादशी को बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले का आयोजन किया जाएगा. आपको बता दें कि इस मेले में बाबा श्याम की विशेष श्रृंगार के साथ-साथ विशेष पूजा भी होती है. मेले को लेकर भक्तों की मान्यताओं हैं कि एकादशी के दिन बाबा श्याम के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं.
2/6

एकादशी और द्वादशी पर लगता है मेला

एकादशी और द्वादशी पर लगता है मेला2/6
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला 6 जुलाई रविवार से शुरू होगा. यह मेला हर माह चांदनी एकादशी और द्वादशी पर आयोजित होता है. देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाने पहुंचते हैं और मन्नतें मांगते हैं.