Khatu Shyam Ji: राजस्थान की खाटू नगरी में बाबा श्याम का भव्य मंदिर हैं, जहां हर रोज भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में आज हम आपको श्याम बाबा के पसंदीदा प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका आपको जरूर भोग लगाना चाहिए.
1/7
Khatu Shyam Ji
खाटू श्याम जी को गाय का दूध, खीर-चूरमा और पंचमेवा काफी पसंद हैं. इनमें से खीर और चूरमा उनका सबसे प्रसिद्ध भोग माना जाता है, जिसमें खीर गाय के दूध की बनी हो. इसके अलावा बाबा श्याम को गाय का कच्चा दूध भी बहुत पसंद हैं.
2/7
Khatu Shyam Ji
खीर और चूरमा खाटू श्याम जी का सबसे प्रिय और प्रसिद्ध भोग है, जिसे मंदिर में विशेष रूप से मुख्य आयोजनों पर चढ़ाया जाता है.
3/7
Khatu Shyam Ji
वहीं, श्याम बाबा को गाय के कच्चे दूध का भी भोग लगाता है. कहते हैं कि सबसे पहले श्याम बाबा को यही प्रसाद के रूप में अर्पित किया था.
4/7
Khatu Shyam Ji
श्याम बाबा को पंचमेवा प्रसाद का भी भोग लगाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे मिलाए जाते हैं. इसका भोग बाबा को रोज लगाया जाता है.
5/7
Khatu Shyam Ji
इसके अलावा श्याम बाबा को गुलाब और इत्र भी अर्पित किए जाता है. वहीं, निसंतान दंपती बाबा को खिलौने, बांसुरी, और मोर छड़ी चढ़ाते हैं.
6/7
Khatu Shyam Ji
श्याम बाबा को दूध से बनी मिठाइयां काफी पसंद हैं, जिसमें सबसे ज्यादा खोए के पेड़े हैं. कहते हैं कि इसे अर्पित करने से खाटू श्याम जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को उनकी कृपा मिलती है.
7/7
Khatu Shyam Ji
श्याम बाबा को तीन बाण धारी, हारे का सहारा, खाटू नरेश, मोरवी नंदन, लख्तादार आदि कई नामों से भी संबोधित किया जाता है. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)