Rajasthan Wedding Venue : कोटा का ₹1445 करोड़ का चंबल रिवर फ्रंट नया डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू बना है. हाल ही में हुई IAS-IPS की शादी के बाद इसकी डिमांड बढ़ी. ₹70,000 में AC हॉल और ₹1.5 लाख में शौर्य चौक बुक हो रहा है, यह शूटिंग के लिए भी खुला है.
1/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
राजस्थान के हैरिटेज और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खूब पसंद कर रहे हैं, जैसा कि हाल ही में अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी उदयपुर में हुई थी. अब इसी कड़ी में, कोटा का चंबल नदी किनारे 1445 करोड़ रुपए से बना भव्य नेचुरल और हैरिटेज रिवर फ्रंट एक नए वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.
2/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
हाल ही में 30 नवंबर को यहां आईपीएस सुजीत शंकर और आईएएस चारू की शादी होने के बाद, चंबल रिवर फ्रंट की चर्चा ज़ोरों पर है. कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अब इस शानदार वेन्यू को आम जनता के लिए खोल दिया है, जहां आप अपनी शादी, प्री-वेडिंग शूट या प्राइवेट पार्टियां होस्ट कर सकते हैं.
3/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ललित मीणा ने बताया कि रिवर फ्रंट पर प्राइवेट पार्टी या कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है.
4/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
चंबल रिवर फ्रंट के हॉल और घाट बुक करने के लिए आप यहां पर कीमत देख सकते हैं. गणेश पोल पर AC VIP लाउंज के लिए 38,000/ एक दिन का, सिंह घाट पर AC हॉल 25,000 रू.एक दिन का तो विश्व मैत्री घाट पर AC हॉल (क्षमता 500 लोग) 70,000 रू. एक दिन का और उत्सव घाट पर AC हॉल 54,000 एक दिन का लगभग है.
5/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
निर्धारित चार्ज के अलावा, बिजली, पानी, सफाई और सिक्योरिटी का पेमेंट अलग से करना होगा.
6/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
KDA ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी रिवर फ्रंट खोल दिया है. बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज़ की शूटिंग के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं, जैसे बॉलीवुड फिल्म के लिए एक घाट का किराया ₹3 लाख/दिन और हॉलीवुड फिल्म के लिए ₹5 लाख/दिन है.
7/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
कोटा विकास प्राधिकरण शादी करने वाले कपल्स के लिए स्पेशल पैकेज दे रहा है. 4 घंटे के प्री-वेडिंग शूट का चार्ज ₹10,000 है, जिसके साथ दो घंटे के लिए ई-कार्ट फ्री मिलेगी. वेन्यू बुक करने के लिए ₹10,000 का रिफंडेबल सिक्योरिटी चार्ज भी ज़रूरी है.
8/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
बुकिंग प्रक्रिया-वेन्यू बुक करने के लिए KDA में एप्लीकेशन देनी होती है, जिसके बाद डिमांड ड्राफ्ट जमा किया जाता है और वेन्यू बुक हो जाता है.
9/9
Chambal River Front Kota Wedding Destination
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है, साथ ही यहां पर लगी कुछ फोटोज AI जनरेटेड हैं, Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.