Kota Weather Update: कोटा भारी से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

Edited byAnsh RajReported byZee Rajasthan Web Team
Published: Sep 19, 2025, 02:00 PM|Updated: Sep 19, 2025, 02:00 PM

Kota Weather Update: राजस्थान मौसम विभाग केंद्र ने शहरवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में कोटा में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली चमकने की पूरी संभावना है. यह अलर्ट मानसून की सक्रियता के कारण जारी किया गया है, जो राज्य के कई हिस्सों में प्रभावी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है, जिससे बादल घुमाड़ रहे हैं और अचानक मौसमी बदलाव हो सकता है.