Kota Weather Update: भयंकर बारिश में भीगने वाली है कोचिंग सिटी, कोटा में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

Published: Sep 05, 2025, 02:03 PM|Updated: Sep 05, 2025, 02:03 PM

Kota Weather Update: कोटा, 5 सितंबर 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोटा और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए गंभीर मौसम अलर्ट जारी किया है. आज दोपहर 2:50 बजे के आसपास जारी इस चेतावनी में अगले कुछ घंटों में भीषण बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और राज्य पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है.