Kota Weather Update: कोटा में मोंथा तूफान का असर! आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार

Published: Oct 30, 2025, 11:53 AM|Updated: Oct 30, 2025, 11:53 AM

Kota Weather Update: कोटा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से 30 अक्टूबर को कोटा और आसपास के इलाकों में बादलों का घना आवरण छाया रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं.