Kota Weather Update: आज 31 अक्टूबर को कोटा में काले बादलों ने डाला डेरा, बिजली-गरज का अलर्ट जारी

Edited bySandhya Yadav
Published: Oct 31, 2025, 11:14 AM|Updated: Oct 31, 2025, 11:14 AM

Kota Weather Update: राजस्थान के कोटा जिले में 31 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाओं के साथ तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, कोटा में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सुबह और दोपहर के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.