Kota Weather Update: भयंकर बारिश से भीगने वाला है राजस्थान का कोटा, IMD ने जारी किया भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Edited byAnsh RajUpdated byAnsh Raj
Published: Aug 18, 2025, 02:20 PM|Updated: Aug 18, 2025, 02:20 PM

Kota Weather Update: राजस्थान के कोटा में मौसम विभाग (IMD) ने भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे शहर के भयंकर बारिश की चपेट में आने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में कोटा और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है.