Kota Weather Update: राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार दोपहर तक कोटा में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. फिलहाल शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.
1/6
Kota Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ और अरब सागर में सक्रिय अवदाब के प्रभाव से पिछले दो दिनों से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई जिलों खासकर कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई थी. मंगलवार को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आई है लेकिन आसमान में बादल अभी भी डटे हुए हैं.
2/6
Kota Weather Update
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. किसी तरह का ऑरेंज या रेड अलर्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है.
3/6
Kota Weather Update
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में और कमी आएगी. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो जाएगा, जबकि कोटा और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है.
4/6
Kota Weather Update
1 नवंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. दिन में धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस होगी, तापमान में गिरावट जारी रहेगी.
5/6
Kota Weather Update
तेज बारिश और बादलों के कारण कोटा में पिछले 48 घंटों के दौरान खेतों में नमी बढ़ गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटाई और भंडारण कार्य में सावधानी बरतें ताकि नमी से फसल को नुकसान न पहुंचे.
6/6
Kota Weather Update
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कोटा में फिलहाल कोई नई सक्रिय प्रणाली नहीं बन रही है, इसलिए नवंबर के पहले सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना नहीं है.