Kota Weather Update: कोटा के मंडाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एकदम से मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कोटा और बूंदी सहित हाड़ौती संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
1/7
Kota Weather Update
जिले के मंडाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दम मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव हुआ.
2/7
Kota Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, कोटा और बूंदी के साथ हाड़ौती संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को कोटा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
3/7
Kota Weather Update
ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हुए थे. बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही थी. ठंडी हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है.
4/7
Kota Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश किसानों के लिए लाभकारी मानी जा रही है. मावठ की बारिश से रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चने की पैदावार को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है.
5/7
Kota Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है.
6/7
Kota Weather Update
वहीं, जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और भरतपुर में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद 2 फरवरी को भी अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
7/7
Kota Weather Update
फिर 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के मैदानी इलाकों में ठिठुराने वाली सर्दी का असर रहने की संभावना है. साथ ही पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है.