Jhunjhunu News: राजस्थान के झुुंझनू से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर काम के बहाने बुलाकर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. पीड़िता की मां ने 4 के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
1/6
Jhunjhunu News
Jhunjhunu News: झुुंझनू से एक ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है. यहां के क्यामसर गांव की एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का केस दर्ज हुआ है. इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने दी है.
2/6
Jhunjhunu News
दर्ज शिकायत के आधार पर सुलताना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. हैरानी की बात तो यह है कि गैंगरेप आरोपियों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है. आरोपी क्यामसर और उसके पड़ोस के गांव के बताए जा रहे हैं.
3/6
Jhunjhunu News
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने काम के बहाने बुलाकर नाबालिग से दरिंदगी की. वहीं, नाबालिग से गैंग रेप कर बदमाश बोले कि किसी को बताया तो जयपुर में बेच देंगे. 4 आरोपियों ने एक माह तक वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के सहमे रहने पर मां ने पूछा तो सच्चाई सामने आई.
4/6
Jhunjhunu News
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते महीने भर में उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने 4 बार गैंगरेप किया. उन्होंने पिस्तौल की नोक पर डराया. फिर धमकी देते हुए इस घिनौने कारनामे को अंजाम दिया. जब पीड़िता को जयपुर ले जाने की बात आई तो इसका खुलासा हुआ.
5/6
Jhunjhunu News
पीड़िता की मां का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. आरोपी दबाव बना रहे हैं. जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, सब फरार हो गए. वैसे तो पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है लेकिन पीड़िता की मां कापी परेशान है.
6/6
Jhunjhunu News
पीड़िता की मां ने रोते हुए पुलिस से गुजारिश है कि उनकी बेटी को न्याय दिलवाया जाए. इसके बाद स्थानीय समुदाय में आक्रोश है. लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण समेत बाकी कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी. मामले को लेकर पुलिस काफी गहनता से जांच कर रही है.