मुगल साम्राज्य का वो पिता, जिसनें 20 साल अपनी ही शहजादी को जेल में रखा बंद!

Published: Sep 22, 2025, 02:02 PM|Updated: Sep 22, 2025, 02:02 PM

Mughal: आज हम आपको  मुगल साम्राज्य के उस पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी ही  शहजादी को 20 साल तक जेल में बंद रखा, जिससे वह भूखी-प्यासी मर गई. 

Mughal1/6

Mughal

मुगल साम्राज्य के शासक औरंगजेब के 10 से ज्यादा बच्चे थे, जिसमें उनको सबसे प्यारी बेटी जेब उन निसा लगती थी. वह बहुत अधिक बुद्धिमान मानी जाती थी.
Mughal2/6

Mughal

जेब उन निसा एक शहजादी होने के साथ एक कवियित्री और सांस्कृतिक व्यक्तित्व भी थीं. वह एक बेहतरीन महिला गायिकाओं में से एक मानी जाती थी.
Mughal3/6

Mughal

जेब उन निसा साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी. उनकी कविताओं और गीतों को सुन लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे. जेब उन निसा समाज, संस्कृति और जीवन के पहलुओं पर कविताएं लिखती थी.
Mughal4/6

Mughal

हालांकि जेब उन निसा के पिताऔरंगजेब को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था. वे नहीं चहाता था कि उनकी बेटी इस तरह कविता पढ़े और लोगों की महफिल में अपनी कला का प्रदर्शन करे. कहा जाता है कि औरंगजेब रूढ़िवादी स्वभाव का शख्स था.
Mughal5/6

Mughal

कहते हैं कि जेब उन निसा महाराजा छत्रसाल से प्रेम करती थी. वहीं, जब इस बारे में औरंगजेब को पता चला तो वह बहुत गुस्सा हुआ और उसने अपनी बेटी को 20 साल की सजा सुना दी.
Mughal6/6

Mughal

इस दौरन जेब उन निसा दिल्ली के सलीमगढ़ किले में बंद रही. कहते हैं कि जेब उन निसा जिदंगीभर अविवाहित रही और उन्होंने अपना जीवन ज्ञान, कला और स्वतंत्रता को समर्पित किया. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)
TAGS: