Mughal: आज हम आपको मुगल साम्राज्य की उस रानी के बारे में बताएंगे, जो मर्दो की तरह रहती थी. वो शेरवानी पहनती थी और हमेशा अपने साथ तलवार रखती थी.
1/7
Mughal
कहते हैं कि मुगल रानी अपने शाही अंदाज और तेज दिमाग के लिए जानी जाती हैं लेकिन मुगल साम्राज्य में एक ऐसी रानी थी, जो रानियों की तरह सजना पसंद नहीं करती थी और ये काफी ताकतवर रानी थी.
2/7
Mughal
इस ताकतवार रानी का नाम नूरजहां है, जिसका असली नाम मेहरून्निसा था. मुगल सम्राट जहांगीर की बीसवीं पत्नी थीं. नूरजहां बहुत ज्यादा खूबसबरत और बुद्धिमान थीं.
3/7
Mughal
मुगल साम्राज्य की रानी नूरजहां को संगीत, शायरी और पेंटिंग का बहुत शौक था. इसके साथ ही नूरजहां राजनीति में भी बेहद चालाक और समझदार थीं.
4/7
Mughal
कहते हैं कि नूरजहां मर्दों की तरह शेरवानी पहनती थीं और तलवार भी उठाती थीं. इसी के कारण नूरजहां सिर्फ रानी नहीं थीं, बल्कि एक शासक, कूटनीतिज्ञ और बहादुर योद्धा भी थीं.
5/7
Mughal
नूरजहां उर्दू और फारसी कविता की समर्थक थीं. नूरजहां ने राजनीतिक साजिशों को नियंत्रित किया और वे दरबारी राजनीति में माहिर थीं.
6/7
Mughal
बादशाह जहांगीर के शासनकाल के दौरान नूरजहां ने प्रत्यक्ष रूप से शासन किया. कई फरमान उनके नाम से जारी होते थे, जो उस समय एक अनोखी बात थी.
7/7
Mughal
इसके साथ ही नूरजहां नाम के साथ सिक्के तक जारी किए गए थे, जो भारत के इतिहास में किसी भी रानी के लिए पहली बार हुआ था.(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)