Dholpur News : धौलपुर में टैंकर में भरा 40 टन सरसों का तेल खेत और पानी में फैल गया जिसे कपड़े से निचोड़ निचोड़ कर लोग बर्तनों में भरकर घर ले गये.
1/6
Dholpur News
धौलपुर में टैंकर में भरा 40 टन सरसों का तेल खेत और पानी में फैल गया जिसे कपड़े से निचोड़ निचोड़ कर लोग बर्तनों में भरकर घर ले गये.
2/6
Dholpur News
एनएच 123 स्थिति ठाकुरदास का नगला गांव के नजदीक तड़के साइड लेने पर सरसों के तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर खेत में पलट गया.हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई
3/6
Dholpur News
तड़के 5 बजे ग्रामीणों को इस मामले की भनक लग गई और बर्तन ड्रम कट्टीया लेकर मौके पर पहुंच गए. 2 घंटे के अंदर ग्रामीण सरसों के तेल को भरकर ले गए। पानी के ऊपर तैर रहे तेल को भी ग्रामीणों ने गमछा एवं कपड़ों के माध्यम से निचोड़ लिया.
4/6
Dholpur News
हादसे बाद से ही मौके पर बाइक,फोर व्हीलर वाहन लेकर लोग आ गये कोई तो सिर पर रखकर तेल ले गया.
5/6
Dholpur News
टैंकर के अंदर करीब 40 टन सरसों का तेल भरा हुआ था। गाड़ी पलटने के कारण सरसों का तेल फैलना शुरू हो गया.
6/6
Dholpur News
इस हादसे में गनीमत कि यह बात रही की चालक और खलासी को चोट नहीं आई है. सैपऊ पुलिस थाने के एएसआई अजय सिंह ने बताया चालक और खलासी सुरक्षित हैं. क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करा दिया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.