Kunwara Fort: बाला किला, जिसे कुंवारा किला भी कहा जाता है, अलवर जिले में स्थित एक प्राचीन दुर्ग है. यह किला अरावली की पहाड़ियों पर लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 5 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है. इस किले को कुंवारा किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि इतिहास में यहां कभी कोई युद्ध नहीं हुआ. किले में कई महल हैं, जिनमें से एक प्रमुख महल है जो मुगल सम्राट जहांगीर के ठहराव के लिए प्रसिद्ध है.