Nagaur News: राजस्थान के नागौर में 26 जनवरी से पहले पुलिस ने खेत में छिपाकर रखा गया करीब 9500 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बरामद विस्फोटक वही है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली ब्लास्ट में हुआ था, जिससे बड़ा खतरा टल गया.
1/7
Nagaur News
Nagaur News: नागौर जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थांवला थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट समेत अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने 58 वर्षीय आरोपी सुलेमान खान पुत्र करीम खान को गिरफ्तार किया है, जो ग्राम सरहद हरसौर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.
2/7
Nagaur News
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में अंजाम दी गई.
3/7
Nagaur News
जानकारी के मुताबिक पुलिस की स्पेशल टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में एक खेत में बने मकान में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान की घेराबंदी की और छापेमारी की.
4/7
Nagaur News
छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत में बने मकान से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया, जिसे 187 कट्टों में भरकर रखा गया था. इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई. पुलिस ने 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर, साथ ही बड़ी संख्या में गुल्ले और लकड़ी के कार्टून में रखे अन्य विस्फोटक उपकरण भी जब्त किए हैं.
5/7
Nagaur News
इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त किया.
6/7
Nagaur News
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया जाना था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
7/7
Nagaur News
इस संबंध में एसपी नागौर मृदुल कच्छावा ने बताया कि अवैध विस्फोटकों के खिलाफ जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.