Alwar News: 120 से अधिक मरीजों को इलाज के लिए नहीं मिले डॉक्टर, नौगावा सीएचसी गेट पर पेशेंट ने दिया धरना

Published: Feb 03, 2025, 09:46 AM|Updated: Feb 03, 2025, 09:46 AM

Alwar News: नौगावा सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 12 बजे तक कोई भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंचा, जिससे रामगढ़ प्रधान, उपप्रधान, ग्रामीण और मरीज आक्रोशित होकर अस्पताल गेट के सामने धरने पर बैठ गए. सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च करके सीएससी नौगावा का निर्माण किया, लेकिन वह 4 डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर पाई.

Alwar News: स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र नौगावा पर डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजो को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा. सुबह 8.30 बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया. करीब 12 बजे तक 120 से अधिक मरीज अस्पताल मे डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पहुंच गए.