राजस्थान में नवरात्रि की धूम, जयपुर से लेकर उदयपुर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Published: Sep 22, 2025, 04:27 PM|Updated: Sep 22, 2025, 04:27 PM

Navratri 2025: राजस्थान में नवरात्रि बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है. जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, सीकर और अन्य शहरों में मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. चौक-चौराहों और गलियों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है.