13 दिन पहले आई पाकिस्तानी दुल्हनों ने सरकार को दी चुनौती, बोलीं- मर जाऊंगी पर...
Pahalgam Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. इसी के तहत जैसलमेर में 13 दिन पहले वीजा पर आईं दो पाकिस्तानी दुल्हनों को भी वापस भेजा जा रहा है.
Published: Apr 26, 2025, 10:58 PM IST | Updated: Apr 26, 2025, 10:58 PM IST
1/6
पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश
1/6
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर स्वदेश (पाकिस्तान) जाने के आदेश दिए हैं. इस आदेश के बाद पाकिस्तान के सिंध से 13 दिन पहले अपने ससुराल जैसलमेर आईं दो दुल्हनों पर दुखों का पहाड़ का टूट गया है.
2/6
पाकिस्तानी दुल्हन
2/6
दुल्हनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग अभी तक पूरा छूटा भी नहीं है कि उनको पीहर भेजने के आदेश आ गए हैं. इसके बाद घर में खुशियों की जगह मायूसी का माहौल है. इधर, ये खबर सुनकर एक दुल्हन के पति की तबीयत बिगड़ गई. उसका जोधपुर में इलाज चल रहा है.