Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में बूढ़े हनुमान मंदिर में रहने वाले एक बाबा पर दो बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है हालांकि घटना 26 अगस्त की बताइई गई है और टहला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी गई है. अलवर जिले के टहला पुलिस थाने में इस बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच राजगढ़ की डीएसपी मनीषा मीणा को सौंप गई है.
1/6
Alwar News: सरिस्का अभ्यारण के पांडुपोल हनुमान मंदिर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में रहने वाले एक बाबा पर दो बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है हालांकि घटना 26 अगस्त की बताइ गई है और टहला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी गई है. वहीं इसी संबंध में 28 अगस्त का एक वीडियो सामने आए हैं. ZEE Media वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
2/6
और यह वीडियो मालाखेड़ा का है, जहां इस बाबा को दक्षिणा देने के नाम पर बुलाने की बात सामने आई है और इसके साथ मारपीट की गई है. इसके वीडियो वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो में बाबा को बेल्टों से मार रहे हैं. बाल पकड़कर खींच रहे हैं.
3/6
अलवर जिले के टहला पुलिस थाने में इस बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच राजगढ़ की डीएसपी मनीषा मीणा को सौंप गई है.
4/6
जानकारी के अनुसार पांडुपोल मेले में दो किशोर पांडुपोल दर्शन करने के लिए पहुंचे. मंदिर के पीछे बुढ़े हनुमान जी मंदिर स्थित है. जहां एक बाबा और उनके चेले बैठे मिले .जहां उन्होंने बच्चों को चाय पिलाई और खाना खिलाया. इस आश्रम में बाबा भौंरा नंद रहते हैं. बच्चों का कहना है कि बच्चों से बाबा ने पांव दबाए. इसी दौरान बाबा गलत हरकत करने लगा. डरकर दोनों बच्चे जाने लगे तो बाबा ने बहलाफुसला कर रोक लिया. रात होने से वह वहीं रुक गए .
5/6
अगले दिन बाबा उन्हें अपने साथ बल्देवगढ़ आश्रम ले गया, जो टहला में स्थित है. उस दौरान उसके भक्त भी मौजूद थे और भक्तों को बाहर भेज दिया. इसके बाद एक किशोर के कपड़े उतार दिए और तेल मालिश करने के लिए कहा. इसी दौरान वह है गलत हरकत करने लगा. विरोध करने पर बाबा नहीं माने. तो दोनों बालक वहां से भाग गए और जंगलों के रास्ते शाम 7:00 बजे दोनों घर पहुंचे और परिवार को आप बीती बताई. बाबा ने उनके मोबाइल भी रख लिए. जब हम वहां से भागे तो बाबा के आदमियों ने हमारा पीछा किया.
6/6
आप बीती सुनने के बाद परिवार वाले आक्रोशित हो गए और इस बात का पता बाबा को नहीं था कि उसे धोखे से बुलाया जा रहा है. उस बाबा को मालाखेड़ा बुलाया गया. जहां उसकी बेल्टों से पिटाई की गई. बाबा अपने आप को निर्दोष बताते रहे. लेकिन लोग बाबा के साथ मारपीट करते रहे. इस बाबा के दो आश्रम है. शनिवार और मंगलवार को यह बाबा पांडुपोल हनुमान जी के पीछे बूढ़े हनुमान जी मंदिर में रहता है. बाकी टहला के बल्देवगढ़ आश्रम में रहता है.