पांडुपोल मंदिर कांड: लड़कों ने लगाया अश्लीलता का आरोप, महंत बोले- आरोप सरासर गलत, भीड़ ने रची साजिश

Edited bySandhya YadavReported bySwadesh kapil
Published: Aug 30, 2025, 09:39 AM|Updated: Aug 30, 2025, 09:39 AM

Alwar News: अलवर जिले में पांडुपोल हनुमानजी मंदिर से जुड़े एक मामले में विवाद खड़ा हो गया है. दो युवकों ने महंत पर अश्लील हरकत का आरोप लगाकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं महंत भोरेनाथ ने खुद पर भीड़ द्वारा मारपीट और लूटपाट का केस मालाखेड़ा थाने में दर्ज कराया है. महंत का कहना है कि उन्हें झूठे बहाने से बुलाकर 20-25 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और पैसे लूट लिए. पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है.