PM Kisan Yojana 22nd Installment Stuck Reason: देशभर के करोड़ों किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) निरंतर जारी है. हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई, जिसमें 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई.
1/6
PM Kisan Yojana
अब किसान समुदाय की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं, जो फरवरी 2026 में किसी भी समय जारी हो सकती है. लेकिन इस बार भी लाखों किसानों की किस्त अटके रहने की आशंका जताई जा रही है. जानिए वे तीन मुख्य कारण, जिनकी वजह से आपकी 22वीं किस्त रुक सकती है.
2/6
1. ई-केवाईसी न कराने पर किस्त रोकी जाएगी
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है. यदि आपने अभी तक OTP आधारित ई-केवाईसी, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन नहीं करवाया है, तो आपकी 22वीं किस्त पेंडिंग की श्रेणी में चली जाएगी. कृषि मंत्रालय के अनुसार, बिना ई-केवाईसी के नई किस्त जारी नहीं की जाती. इसलिए तुरंत नजदीकी CSC केंद्र या pmkisan.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें.
3/6
2. भू-सत्यापन लंबित होने पर भी रुकेगी किस्त
कई पुराने और नए लाभार्थियों का भू-सत्यापन अब तक पूरा नहीं हो पाया है. इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग आपकी कृषि भूमि के रिकॉर्ड का सत्यापन करता है. यदि आपका खाता-खसरा पोर्टल पर अपलोड या सत्यापित नहीं है, तो किस्त जारी नहीं की जाएगी. ऐसे में संबंधित पटवारी या लेखपाल से संपर्क कर भू-सत्यापन जल्द पूरा कराएं.
4/6
3. अपात्र श्रेणी में आने पर नाम सूची से हटेगा
सरकार लगातार अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर रही है. यदि आप आयकर दाता हैं, सरकारी नौकरी करते हैं या 10 हजार रुपये से अधिक की पेंशन प्राप्त करते हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं. ऐसे कई लोगों के नाम पहले ही सूची से हटाए जा चुके हैं. गलत दस्तावेज़ों के आधार पर लाभ लेने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है. यदि आप अपात्र हैं, तो स्वयं योजना से नाम हटवा लें, अन्यथा रिकवरी और जुर्माना लग सकता है.
5/6
22वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान की किस्त हर 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है. नवंबर में 21वीं किस्त मिलने के बाद, 22वीं किस्त फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. सटीक तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.
6/6
PM Kisan Yojana
किसान भाइयों, समय रहते ई-केवाईसी और भू-सत्यापन पूरा कर लें, ताकि आपकी अगली 2000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के सीधा खाते में जमा हो सके.