राजस्थान के लाखों किसानों की चारगुनी होने वाली है खुशी, PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त में 2000 रुपये बढ़ोतरी की संभावना! मिल सकता है बड़ा सरप्राइज
PM Kisan Samman Nidhi: नई दिल्ली. केंद्रीय बजट 2026 की घड़ी तेजी से नजदीक आ रही है और किसानों की नजरें इस बार विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर टिकी हुई हैं.
Published: Jan 17, 2026, 09:54 AM IST | Updated: Jan 17, 2026, 09:54 AM IST
1/7
PM Kisan Samman Nidhi
1/7
फिलहाल योजना के तहत देश के करोड़ों छोटे-मझोले किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है, जो तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. लेकिन बढ़ती खेती की लागत और महंगाई के बीच किसान संगठन और विशेषज्ञ लंबे समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
2/7
PM Kisan Samman Nidhi
2/7
कई रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार, बजट 2026 में सरकार इस योजना की सालाना राशि को 8000 रुपये तक बढ़ा सकती है. यदि ऐसा होता है, तो किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की बजाय 2666 रुपये की किस्त मिल सकती है, जिससे सालाना कुल 8000 रुपये होंगे.