इन किसानों के खातों में 2000 की बजाए आएंगे 4000 रुपये! जानें राजस्थान में PM किसान सम्मान निधि पर ताजा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार जल्द पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है. फरवरी और अगस्त 2025 में दो किस्तें मिल चुकी हैं. अब किसान नवंबर अंत या दिसंबर की शुरुआत में ₹2,000 आने की उम्मीद कर रहे हैं. e-KYC और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन जारी है.

1/9

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana1/9
करोड़ों किसान अब केंद्र सरकार की ओर देख रहे हैं. वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस साल सरकार ने अब तक दो किस्तें जारी की हैं पहली फरवरी और दूसरी अगस्त 2025 में. वे किसानों को उम्मीद थी कि अगली किस्त त्यौहारों से पहले या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आ जाएगी, मगर दोनों मौके बीत चुके हैं और अभी तक उनके खातों में ₹2,000 नहीं पहुंचे हैं.
2/9

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana2/9
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल भर में कुल ₹6,000 की मदद तीन समान किस्तों में दी जाती है; हर किस्त ₹2,000 की होती है और यह राशि सीधे DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है. इस वर्ष 19वीं किस्त फरवरी 2025 में और 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी.