Rajasthan Quiz: हरिदेव जोशी राजस्थान के ऐसे नेता रहे जिन्होंने एक हाथ खोने के बावजूद राजनीति में इतिहास रच दिया. कांग्रेस के नेता जोशी ने लगातार 10 विधानसभा चुनाव जीते और तीन बार मुख्यमंत्री बने. जनता से गहरा जुड़ाव और दृढ़ संकल्प ने उन्हें प्रदेश का अमर नेता बना दिया.
1/7
Rajasthan Quiz
राजस्थान की राजनीति में कई नेताओं ने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन हरिदेव जोशी का नाम उनमें सबसे ऊंचा दर्जा रखता है. बांसवाड़ा जिले के आदिवासी क्षेत्र में 17 दिसंबर 1921 को जन्मे जोशी बचपन से ही संघर्षों से जूझते रहे. मात्र 10 वर्ष की उम्र में एक हादसे में उनका बायां हाथ बुरी तरह घायल हुआ और इलाज न मिल पाने के कारण उसे काटना पड़ा. यह घटना उनके जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसने उन्हें और मज़बूत बना दिया.
2/7
Rajasthan Quiz
आजादी के बाद जब देश में लोकतंत्र की नींव रखी जा रही थी, तब हरिदेव जोशी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. साल 1950 में वे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने और दो साल बाद, 1952 में डूंगरपुर से पहली बार विधायक चुने गए. इसके बाद 1957 और 1962 के चुनावों में उन्होंने घाटोल सीट से लगातार जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि जनता का विश्वास उन पर अटूट है.
3/7
Rajasthan Quiz
उनकी राजनीतिक यात्रा लगातार आगे बढ़ती गई. 1965 में मोहनलाल सुखाड़िया की सरकार में वे पहली बार मंत्री बने, जबकि 1971 में बरकतुल्लाह खान की सरकार में वरिष्ठ मंत्री के रूप में काम किया. उनके कार्यकाल में विकास योजनाओं और ग्रामीण संपर्क को लेकर नई नीतियों की नींव पड़ी.
4/7
Rajasthan Quiz
जोशी का राजनीतिक जीवन लंबा और उल्लेखनीय रहा. 1967 से 1993 तक वे बांसवाड़ा से सात बार लगातार विधायक चुने गए. खास बात यह रही कि 1977 में जब पूरे देश में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही थी, तब भी वे जनता के अपार समर्थन से जीत हासिल करने में सफल रहे. वे पैदल गांव-गांव घूमे, लोगों से संवाद किया और हर वर्ग का विश्वास जीता.
5/7
Rajasthan Quiz
हरिदेव जोशी तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने और यह उपलब्धि उन्हें प्रदेश के सबसे सफल नेताओं में शुमार करती है. उन्होंने लगातार दस विधानसभा चुनाव जीतकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका. वे न केवल अपने समर्थकों बल्कि राजनीतिक विरोधियों के बीच भी सम्मानित रहे. उनकी और भैरोंसिंह शेखावत की मित्रता इसका उदाहरण थी. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों ने आपसी संबंधों की गरिमा हमेशा बरकरार रखी.
6/7
Rajasthan Quiz
हरिदेव जोशी का जीवन यह सिखाता है कि असली ताकत शारीरिक क्षमता में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और जनता के भरोसे में होती है. उन्होंने एक हाथ खोकर भी राजनीति में जो ऊंचाई हासिल की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनी रहेगी.
7/7
Rajasthan Quiz
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है.