Rajasthan Quiz: मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान के सबसे युवा और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे. 38 वर्ष की उम्र में पद संभाला और 17 साल तक शासन किया. उन्हें “आधुनिक राजस्थान का निर्माता” कहा जाता है. शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा योगदान दिया.
1/7
Rajasthan Quiz
राजस्थान की राजनीति का इतिहास कई प्रभावशाली नेताओं की कहानियों से भरा पड़ा है, लेकिन इन सबमें सबसे प्रमुख नाम मोहनलाल सुखाड़िया का लिया जाता है. वे न केवल प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने, बल्कि सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.
2/7
Rajasthan Quiz
राजस्थान में पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1952 में हुआ था, जिसमें हीरालाल शास्त्री राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने. हालांकि कुछ ही वर्षों बाद, 13 नवंबर 1954 को जब मोहनलाल सुखाड़िया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब उनकी उम्र महज 38 साल थी. इसी के साथ वे राजस्थान के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए.
3/7
Rajasthan Quiz
सुखाड़िया का कार्यकाल 1954 से 1971 तक लगातार 17 वर्षों तक चला. यह करीब 6038 दिनों का रहा, जो आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के लिए सबसे लंबा कार्यकाल माना जाता है. उन्हें “आधुनिक राजस्थान का निर्माता” कहा जाता है. उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और उद्योग जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुए. उनके कार्यकाल में राज्य ने विकास की मजबूत नींव रखी और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया.
4/7
Rajasthan Quiz
मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को झालावाड़ में हुआ था. उनके पिता पुरुषोत्तमलाल सुखाड़िया एक जाने-माने क्रिकेटर थे. जैन परिवार से आने वाले सुखाड़िया अपने व्यक्तिगत जीवन में भी प्रगतिशील विचारों के प्रतीक थे. उन्होंने 1 जून 1938 को ब्यावर के आर्य समाज मंदिर में इंदुबाला से विवाह किया. यह एक अंतरजातीय विवाह था, जिसका नाथद्वारा में कड़ा विरोध हुआ और उस दौरान बाजार भी बंद रहे.
5/7
Rajasthan Quiz
जिस उम्र में मोहनलाल सुखाड़िया ने सत्ता की बागडोर संभाली और जिस दूरदर्शी सोच के साथ राजस्थान को दिशा दी, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है. वे न केवल सबसे युवा मुख्यमंत्री बने, बल्कि सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहकर राज्य की राजनीति और विकास यात्रा में अमिट छाप छोड़ गए.
6/7
Rajasthan Quiz
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भैरोंसिंह शेखावत के नाम है, जिन्होंने 4 दिसंबर 1993 को 68 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
7/7
Rajasthan Quiz
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है.