Rajasthan Political Quiz: यशोदा देवी का जन्म 1953 में हुआ था. बांसवाड़ा से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की ओर से जीतकर राजस्थान की पहली महिला विधायक बनीं. उन्होंने महिलाओं, शराबबंदी और जनजातीय समाज के हक में काम किया. 2003 में 'आदर्श नारी' सम्मान मिला और 2004 में उनका निधन हुआ.
1/6
Yashoda Devi
राजस्थान की राजनीति में यशोदा देवी का नाम ऐतिहासिक महत्व रखता है. वह बांसवाड़ा सीट से चुनकर राजस्थान विधानसभा की पहली महिला विधायक बनीं.
2/6
Yashoda Devi
यशोदा देवी का जन्म 1927 में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में हुआ था. उन्होंने बामनिया में वनस्थली विद्यापीठ एवं भील आश्रम से शिक्षा प्राप्त की. शिक्षा के बाद वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं. उन्होंने महिला अधिकार, शराबबंदी और रियासत विरोधी आंदोलनों में भाग लिया.
3/6
Yashoda Devi
1953 में बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. इस चुनाव में यशोदा देवी ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर लड़ते हुए कांग्रेस उम्मीदवार नटवरलाल को भारी मतों से हरा दिया. उन्हें 14,862 मत मिले जबकि नटवरलाल को 8,451 मत मिले. इस जीत ने उन्हें राजस्थान की पहली महिला विधायक बनने का गौरव दिलाया.
4/6
Yashoda Devi
राजनीति में उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आवाज उठाई. वे अखिल हिंदू वनवासी महिला पंचायत की अध्यक्ष व महासचिव भी रहीं. 2003 में उन्हें 'आदर्श नारी' की उपाधि मिली, जिसे भैरों सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किया गया.
5/6
Yashoda Devi
बांसवाड़ा एक जनजाति बहुल जिला है और वहां से अब तक बहुत कम महिलाएं विधायक बनी हैं. यशोदा देवी के बाद केवल कांता भील और रमिला खड़िया ही इस क्षेत्र से महिला विधायक बन पाईं.
6/6
Yashoda Devi
यशोदा देवी ने अपना जीवन महिलाओं की उन्नति और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया. उनका व्यक्तित्व आज भी प्रेरणा देता है कि कैसे एक महिला कठिन हालातों में संघर्ष कर मजबूत भूमिका निभा सकती है.