राजस्थान का वो सरकारी अस्पताल जहां 20 डॉक्टर्स के भरोसे 4 लाख मरीज

Published: Jul 01, 2025, 12:12 PM|Updated: Jul 01, 2025, 12:12 PM

Pratapgarh News : डॉक्टर्स डे पर देशभर में जहां डॉक्टरों को सलाम किया जा रहा है, वहीं प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में एक सवाल गूंज रहा है. जब डॉक्टर ही नहीं होंगे, तो इलाज कौन करेगा ? 80 पदों में सिर्फ 20 डॉक्टर, और उनमें से भी दो जल्द रिटायर… इलाज के नाम पर यहां मरीजों को मिल रही है सिर्फ इंतजार की लाइन और रेफर की चिट्ठी.