Pratapgarh News: परिवार ने डाला कमाई का प्रेशर तो नाराज शख्स ने सबको कुल्हाड़ी से काट डाला

Edited bySandhya Yadav
Published: Aug 22, 2025, 07:26 AM|Updated: Aug 22, 2025, 07:26 AM

Pratapgarh News: ज़िले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव से ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. तड़के सुबह जहां गांव के लोग चैन की नींद सो रहे थे, वहीं एक घर में खून की होली खेली जा रही थी. पति ने पत्नी और बड़े भाई को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं, आरोपी अपने बेटे और भतीजे पर भी वार कर पूरे परिवार को खत्म करने की फिराक में था. लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.