Pratapgarh Weather Update: बारिश थमने का इंतजार कर रहे किसान, बुवाई में देरी, हो रहे परेशान

Edited bySandhya YadavReported byHitesh upadhyay
Published: Jun 25, 2025, 01:01 PM|Updated: Jun 25, 2025, 01:01 PM

Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ जिले में मानसूनी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भीगे हुए खेतों के किनारे खड़ा किसान आसमान की ओर निहारता है- ना खुशी है, ना ग़म… बस एक इंतजार है मौसम के खुलने का. बारिश उसकी ज़मीन को तर तो कर रही है, लेकिन उम्मीदों की फसल बोने नहीं दे रही.