पुष्कर मेला 2025: 22 अक्टूबर से होगी शुरुआत, रेतीले धोरों पर उमड़ने लगे ऊंट

Published: Oct 21, 2025, 10:31 AM|Updated: Oct 21, 2025, 10:31 AM

Pushkar Mela 2025: पुष्कर मेला 2025 की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और यह 7 नवंबर तक चलेगा. मेला तीन चरणों पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन में आयोजित होगा. रेतीले धोरों में ऊंट पालकों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है, वहीं विदेशी सैलानी कैमल सफारी और फोटोग्राफी का आनंद ले रहे हैं. 30 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत होगी.