Pushkar Fair 2025: पुष्कर मेला 22 अक्टूबर से शुरू होगा. इस बार VIP पास व्यवस्था खत्म कर दी गई है. मेले में पहली बार BSF कैमल शो और मिस्टर-मिस राजस्थान प्रतियोगिता होगी. 2000 पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे.
1/8
पुष्कर मेला 2025
राजस्थान में इस साल का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2025, 22 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक चलेगा. जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मेले का औपचारिक उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा.
2/8
तीन हिस्सों में
इस बार मेला तीन हिस्सों में बंटा रहेगा — पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन. सबसे खास बात — इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें VIP पास व्यवस्था खत्म, BSF कैमल शो, हॉर्स शो, और मिस्टर-मिस राजस्थान प्रतियोगिता जैसी नई पहलें शामिल हैं.
3/8
पहली बार कैमल टैटू शो और हॉर्स शो
इस साल पहली बार BSF के जवान कैमल टैटू शो और स्पेशल परफॉर्मेंस करेंगे. साथ ही, हॉर्स शो भी मेले का बड़ा आकर्षण रहेगा. ऊंट और घोड़े के मालिकों के लिए नया मेला मैदान तैयार किया गया है ताकि पुराने मैदान पर भीड़ कम हो और आयोजन बेहतर तरीके से हो सके.
4/8
‘मिस्टर एंड मिस राजस्थान 2025’
मनोरंजन के लिए इस बार ‘मिस्टर एंड मिस राजस्थान 2025’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके अलावा बॉलीवुड नाइट में रूप कुमार राठौड़ और सोनाली राठौड़ लाइव परफॉर्म करेंगे, जिससे पुष्कर की रातें और भी यादगार बनेंगी.
5/8
VIP पास व्यवस्था खत्म – सभी के लिए समान नियम
इस बार VIP पास सिस्टम पूरी तरह से हटा दिया गया है. कलेक्टर ने कहा कि “चाहे VIP हों या आम पर्यटक, सभी के लिए समान नियम लागू रहेंगे.”बैठने की पूरी व्यवस्था की गई है ताकि हर कोई बिना भेदभाव के मेले का आनंद ले सके.
6/8
राजस्थानी संस्कृति की झलक
पुष्कर मेला इस बार पूरी तरह राजस्थानी कला और संस्कृति को समर्पित रहेगा. स्थानीय कलाकारों, लोक नृत्य, गायन और हस्तशिल्प को बड़ा मंच दिया जाएगा ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ‘राजस्थान की असली पहचान’ को महसूस कर सकें.
7/8
2000 पुलिसकर्मी और CCTV से सुरक्षा व्यवस्था
मेले की सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरे, सिविल डिफेंस, SDRF, और स्वयंसेवक लगातार निगरानी रखेंगे, खासकर घाटों और संवेदनशील जगहों पर.
8/8
ऑनलाइन बुकिंग और नई सुविधाएं
पशुपालकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्लॉट बुकिंग सिस्टम शुरू किया गया है. साथ ही, अवैध कब्ज़ों की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है.ब्रह्मा मंदिर के पीछे प्रवेश प्लाज़ा और आसपास के बाजारों को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है.