Pushkar Mela 2025 : अंतराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में पुंगनूर देसी किस्म की गाये छाई हुई है, जिनकों देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. यह गाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पसंदीदा है.
1/7
Pushkar Mela 2025
अंतराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला ऐसे ही नहीं दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बल्कि यहां देश के अनेक हिस्सों से आये पशु इस मेले को दूसरे मेलों से अलग और भव्य बनाते हैं.
2/7
Pushkar Mela 2025
मेले में पुंगनूर, बिचुर, मिनिमाउस किस्म की महज 28 इंच से 34 इंच की कम लंबाई की देसी किस्म की गाये भी लोगों का ध्यान अपनी और खिंच रही हैं.
3/7
Pushkar Mela 2025
पुष्कर मेले में 6 सालों से आ रहे जयपुर के अभिनव तिवाड़ी ने बताया कि सामान्यतया वे पुष्कर मेले में घोड़े घोड़िया लाते है लेकिन इस बार कम लंबाई की तीन किस्म की देशी गाए लेकर आये हैं.
4/7
Pushkar Mela 2025
उन्होंने बताया कि हाइब्रीड में इसकी लंबाई 24 इंच भी रखी जा रही है. तिवाड़ी ने बताया कि अपने कद के अनुरूप यह गाए कम ही खाती हैं और कम ही दूध देती है लेकिन बहुत खूबसूरत होती है.
5/7
Pushkar Mela 2025
तिवाड़ी ने बताया कि देशी गायों के अलावा वे इस बार पालतू किस्म की सबसे छोटी ब्रीड पोनीहॉर्स, स्काउटलैंड की नेटिव ब्रीड सेटेलाइट पोलिंग भी लेकर आये हैं.
6/7
Pushkar Mela 2025
ये गाय भारत की सबसे छोटी नस्लों में से एक है, जो इतनी छोटी हैं कि इसे गोद में भी उठाया जा सकता है. यह गाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पसंदीदा है. यह गाय अपनी कम ऊंचाई और पौष्टिक दूध के लिए जानी जाती है.
7/7
Pushkar Mela 2025
बता दें कि पुंगनूर, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हैं. यह भारत की सबसे छोटी नस्ल की गाय है, जिसकी ऊंचाई लगभग 2 फीट होती है.