Rajasthan Most Expensive Schools: राजस्थान के महंगे स्कूलों में अजमेर का मेयो कॉलेज, पिलानी का विद्या निकेतन बिड़ला और अलवर का सागर स्कूल शामिल हैं. मेयो अपनी शाही पहचान और लाखों की फीस के लिए, बिड़ला स्कूल अनुशासन के लिए, जबकि सागर स्कूल ₹7.96 लाख वार्षिक फीस के साथ अनुशासन के लिए फेमस हैं.
1/8
राजस्थान के फेमस स्कूल
राजस्थान न केवल अपने किलों और महलों के लिए मशहूर है, बल्कि यहां देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित और महंगे बोर्डिंग स्कूल भी मौजूद हैं. इन स्कूलों में पढ़ाई करना बच्चों और अभिभावकों के लिए गर्व की बात मानी जाती है. उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं की वजह से ये संस्थान अभिजात्य वर्ग की पहली पसंद बने हुए हैं.
2/8
मेयो कॉलेज, अजमेर
1875 में स्थापित मेयो कॉलेज को भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है. यह स्कूल पूरी तरह से बालकों के लिए है और इसका शाही माहौल तथा महलनुमा इमारतें इसकी पहचान हैं. शिक्षा के स्तर और परंपराओं की वजह से इसकी तुलना विदेश के ईटन कॉलेज से भी की जाती है. यहां छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करने का मौका मिलता है, बल्कि खेल, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए उनका समग्र विकास किया जाता है.
3/8
लाखों रुपये है फीस
मेयो कॉलेज की वार्षिक फीस लाखों रुपये में है. यही वजह है कि इसे राजस्थान और पूरे भारत का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है. यहां दी जाने वाली सुविधाएं और वातावरण बच्चों को नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सोच विकसित करने में मदद करते हैं.
4/8
विद्या निकेतन बिड़ला पब्लिक स्कूल, पिलानी
बिड़ला एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्थापित यह बोर्डिंग स्कूल सह-शिक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है. विद्या निकेतन बिड़ला पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण और अनुशासन पर विशेष जोर दिया जाता है. यहां बच्चों को कठोर शैक्षणिक माहौल के साथ विविध पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने के अवसर दिए जाते हैं.
5/8
3 लाख के लगभग है वार्सिक फीस
इसकी वार्षिक फीस लगभग 3 लाख रुपये है. उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह पिलानी ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का एक प्रमुख स्कूल है.
6/8
सागर स्कूल, अलवर
सागर स्कूल भी राजस्थान के उन संस्थानों में से है, जो समग्र शिक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं. यह स्कूल बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखता बल्कि खेल, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों पर भी जोर देता है.
7/8
सालाना फीस है ₹7.96 लाख
लगभग ₹7.96 लाख की वार्षिक फीस के साथ सागर स्कूल भारत के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूलों में शामिल है. यहां बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है, जो उनके भविष्य को और मजबूत बनाता है.
8/8
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.