Rajasthan Quiz: राजस्थान में 9 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 6 किले (चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, गागरोन, आमेर, जैसलमेर), केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जयपुर का जंतर मंतर और पूरा जयपुर शहर शामिल हैं. ये स्थल शौर्य, संस्कृति और धरोहर के प्रतीक हैं.
1/10
यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर सूची
राजस्थान अपनी वीरता, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. यहां की मिट्टी से शौर्य की कहानियां और किलों से इतिहास की गाथाएं झलकती हैं. यही कारण है कि राजस्थान के 9 स्थल यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं. इनमें छह प्रमुख किले, एक राष्ट्रीय उद्यान, एक खगोलशाला और पूरा एक शहर शामिल है.
2/10
चित्तौड़गढ़ किला
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित यह स्थल भारत सबसे बड़ा किला है. इसका निर्माण 7वीं शताब्दी में मौर्य शासकों द्वारा किया गया था. 700 एकड़ में फैले इस किले की भव्यता देखत ही बनती है. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
3/10
कुंभलगढ़ किला
15वीं सदी में राणा कुंभा द्वारा निर्मित यह किला अपनी 36 किलोमीटर लंबी विशाल दीवार के लिए प्रसिद्ध है. इसे भारत की “ग्रेट वॉल” भी कहा जाता है. चीन की दीवार के बाद यह दुनिया की दूसरी लंबी दीवार है. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
4/10
रणथंभौर किला
सवाई माधोपुर जिले में स्थित यह किला कभी रणथंभौर राज्य की शक्ति का केंद्र था. आज यह रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के बीचों-बीच बसा है और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
5/10
गागरोन किला
झालावाड़ में स्थित यह किला अपने चारों ओर नदी से घिरा है. इसे “जलदुर्ग” कहा जाता है. यह किला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद महत्त्वपूर्ण है. आपको बता दें कि इस किले की कोई भी नींव नहीं है. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
6/10
आमेर किला
जयपुर का आमेर किला अपनी कलात्मक नक्काशी और राजपूती-मुगल स्थापत्य के मेल के लिए प्रसिद्ध है. यहां का “शीश महल” पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है. इसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
7/10
जैसलमेर किला
स्वर्णिम रेत से सजे जैसलमेर का यह किला “सोनार किला” के नाम से जाना जाता हैय इसमें आज भी लोग रहते हैं, जो इसे अन्य किलों से अलग बनाता है. इसका निर्माण 1156 ई. में रावल शासक जैसल ने करवाया था. इसको 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था.
8/10
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान के भरतपुर में पक्षियों का स्वर्ग है. जहां सैकड़ों प्रवासी पक्षी हर साल आते हैं. आपको बता दें कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था.
9/10
जंतर मंतर (जयपुर)
जयपुर में स्थित 18वीं सदी का खगोलशाला, जहां खगोलीय यंत्र आज भी सटीक गणना करने में सक्षम हैं. इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा जय सिंह द्वितीय ने करवाया था. इसे 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था.
10/10
जयपुर हेरिटेज शहर
जयपुर की स्थापना 1727 में महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने की थी. नियोजित शहरी ढांचा और गुलाबी रंग की इमारतें इसकी खास पहचान हैं. 2019 में इसे “वर्ल्ड हेरिटेज सिटी” घोषित किया गया