Rajasthan Quiz: राजस्थान के सबसे युवा और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया रहे. उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में 1954 में पद संभाला और लगातार 17 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे. 'आधुनिक राजस्थान के निर्माता' कहलाने वाले सुखाड़िया ने शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास की मजबूत नींव रखी.
1/7
राजस्थान की राजनीति
राजस्थान की राजनीति का इतिहास कई दिग्गज नेताओं के योगदान से भरा हुआ है, लेकिन इनमें सबसे खास नाम मोहनलाल सुखाड़िया का है. वह न केवल राजस्थान के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने बल्कि सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है.
2/7
मोहनलाल सुखाड़िया
राजस्थान का पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था और हीरालाल शास्त्री राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने. लेकिन महज कुछ ही साल बाद, 13 नवंबर 1954 को जब मोहनलाल सुखाड़िया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब उनकी उम्र केवल 38 वर्ष थी. इसी के साथ वे राजस्थान के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए.
3/7
17 वर्षों तक रहा कार्यकाल
सुखाड़िया का कार्यकाल 1954 से 1971 तक लगातार 17 वर्षों तक चला. यह अवधि लगभग 6038 दिनों की रही, जो अब तक का सबसे लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल है. उनकी पहचान "आधुनिक राजस्थान के निर्माता" के रूप में होती है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और उद्योग जैसे क्षेत्रों में दूरगामी सुधार किए. उनके नेतृत्व में राजस्थान ने विकास की नई राह पकड़ी और बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव रखी गई.
4/7
झालावाड़ में हुआ था जन्म
मोहनलाल सुखाड़िया का जन्म 31 जुलाई 1916 को झालावाड़ में हुआ था. उनके पिता पुरुषोत्तम लाल सुखाड़िया चर्चित क्रिकेटर थे. जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुखाड़िया ने अपने निजी जीवन में भी सामाजिक परंपराओं को चुनौती दी. उन्होंने 1 जून 1938 को ब्यावर के आर्य समाज मंदिर में इंदुबाला से विवाह किया. यह विवाह अंतरजातीय था, जिसका नाथद्वारा में विरोध हुआ और बाजार तक बंद रहे.
5/7
राजस्थान के सबसे युवा सीएम
मोहनलाल सुखाड़िया ने जिस उम्र में मुख्यमंत्री पद संभाला और जिस दूरदर्शिता से राज्य को दिशा दी, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं. वे न केवल सबसे युवा मुख्यमंत्री बने बल्कि सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहकर राजस्थान की राजनीति और विकास में अमिट छाप छोड़ गए.
6/7
सबसे उम्रदराज सीएम
आपको बता दें कि राजस्थान के सबसे उम्रदराज सीएम बनने का रिकॉर्ड भैरोंसिंह शेखावत के नाम है. 4 दिसंबर 1993 में उन्होंने 68 साल की उम्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
7/7
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.