Rajasthan Quiz: राजस्थान में कई तरह की रस्मे निभाई जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान की एक रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जलवा पूजन की रस्म कहते हैं.
1/6
Rajasthan Quiz
जलवा पूजन की रस्म राजस्थान में बच्चा होने पर निभाई जाती है. इस रस्म को कुआं पूजन भी कहते हैं. यह नवजात शिशु और मां के कल्याण के लिए की जाती है.
2/6
Rajasthan Quiz
यह रस्म बच्चे के जन्म के 11वें दिन की जाती है. इस रस्म में पानी के कुएं या बोरिंग की पूजा की जाती है क्योंकि पानी को जीवन और उर्वरता का प्रतीक कहते हैं.
3/6
Rajasthan Quiz
इस रस्म में बच्चे की मां को पीले-लाल बंधनी दुपट्टा दिया जाता है, जिसे 'पिलिया' कहते हैं. यह पिलिया नवजात बच्चे की मामा के घर से आता है.
4/6
Rajasthan Quiz
यह रस्म के दौरान मां के स्तनों से दूध कभी कम न हो, ऐसी कामना की जाती है. साथ ही बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है.
5/6
Rajasthan Quiz
यह रस्म को निभाने के लिए सबसे पहले बच्चे और मां को गुनगुने पानी से स्नान कराया जाता है और नए कपड़े पहनाए जाते हैं.
6/6
Rajasthan Quiz
इस दौरान पूजा की एक थाली में पान, सुपारी, चावल, कुमकुम, आटा, बताशे, गुड़, बाजरा, फल सामग्री चाहिए होती है. (डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)