Jodhpuri Dish: जोधपुर की मशहूर मावा कचौरी एक ऐसी मिठाई है जो अपने अनूठे स्वाद और बनावट के लिए जानी जाती है. यह साधारण कचौरी से बिल्कुल अलग होती है, क्योंकि यह नमकीन की जगह मीठी होती है. जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम व रसीली हो जाती है.
1/7
यह मिठाई जोधपुर की एक खास पहचान है, जो त्योहारों और खास मौकों पर बहुत पसंद की जाती है. इसका लाजवाब स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. अक्सर इसे केसर, बादाम और चांदी के वर्क से सजाया जाता है, जिससे यह देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है.
2/7
अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं तो एक बार इस टेस्टी डिश को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इस खास व्यंजन के बारे में-
3/7
मावा कचौरी जोधपुर की एक बहुत ही प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है.यह खास कचौरी दूध से बने खोये (मावा) और तरह-तरह के मेवों से भरी होती है.
4/7
इसका स्वाद मीठा होता है, जो इसे मिठाइयों के शौकीन लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनाता है.इसे डीप फ्राई करके बनाया जाता है, जिससे यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है.
5/7
तलने के बाद इसे मीठी और गाढ़ी चाशनी में डुबोया जाता है, जिससे यह और भी स्वादिष्ट हो जाती है.यह मिठाई खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है.
6/7
मावा कचौरी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.इसे केसर, बादाम, पिस्ता और चांदी के वर्क से सजाया जाता है, जिससे यह देखने में भी आकर्षक लगती है.
7/7
इसका स्वाद बाकी कचौरी से बिल्कुल अलग और मीठा होता है, जो इसे जोधपुर की एक खास पहचान देता है.