Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मानसून सक्रिय है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जून को भी राज्य के 37 जिलों में बादल गरजन के साथ बारिश होने की संभावना है.
1/7
Rajasthan Weather Update
सिरोही जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है. शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. सबसे अधिक बारिश माउंट आबू में दर्ज की गई, जहां बीते 24 घंटे में 190 मिमी (करीब 8 इंच) बारिश हुई है. मूसलाधार बारिश से माउंट आबू के झरनों में जोरदार पानी की आवक हुई है. नाले उफान पर हैं और पहाड़ियां बादलों की चादर में लिपटी नजर आ रही हैं, जिससे पर्यटकों में उत्साह है और मौसम भी बेहद सुहावना हो गया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
आबूरोड में बीते 24 घंटे में 41 मिमी बारिश दर्ज की गई है. शहर और आस-पास के क्षेत्रों की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है. रेवदर उपखंड मुख्यालय और आसपास के गांवों में रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है. सुबह 8 बजे तक 36 मिमी बारिश दर्ज की गई. कांडला हाईवे पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. धीमी गति से वाहन गुजरने से यातायात बाधित रहा. कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा.
3/7
Rajasthan Weather Update
गुलाबगंज में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. शिवगंज में बीते 24 घंटे में 36 मिमी जबकि जिला मुख्यालय सिरोही में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई.
4/7
Rajasthan Weather Update
रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है, लेकिन सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है. जहां एक ओर बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जलभराव, बिजली गिरने और यातायात में बाधा जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
5/7
Rajasthan Weather Update
बांसवाड़ा शहर में सुबह से हो रही बरसात से नगर परिषद द्वारा बनाए कॉम्प्लेक्स में पानी घुस गया. कॉम्पलेक्स की उपरी मंजिल में पानी की निकासी व्यवस्था सही नहीं होने से पानी भरा. इस बरसात के पानी के कारण दुकानों में रखे कपड़े व सामान खराब हो गए है. व्यापारियों को इस वजह से हुआ नुकसान, दो वर्ष पूर्व लाखों की लागत से इस कॉम्पलेक्स का निर्माण हुआ था. इस समस्या से व्यापारियों में आक्रोश है और स्थायी समाधान की मांग की है. वहीं, जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध करने की मांग उठी है.
6/7
Rajasthan Weather Update
टोंक जिले में मानसून जमकर मेहरबान हो रहा है. जिलेभर में लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. ग्रामीण इलाकों में जहां लगातार बारिश से खेत जल मग्न हो गए हैं तो वहीं शहरी इलाकों में भी जलभराव के हालात होने लगे हैं.
7/7
Rajasthan Weather Update
आज भी सुबह से झमाझम बारिश का दौर लगातार चल रहा है, निवाई, टोंक सहित जिलेभर में मानसून की पहली ही बारिश से रिकॉर्ड तोड़ दिए है. अब मानसून के अलर्ट के बाद जिले में प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गए है. वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने बताया कि पिछले दिनों हुए हादसे के बाद आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश और जलभराव वाले इलाकों में हादसों को रोकने के लिए सेना तक अलर्ट पर है.