राजस्थान के वो 5 जगह, जहां आज भी लगता है भूतों का डेरा!

Rajasthan haunted Places: राजस्थान एक खूबसूरत राज्यों में से एक है. ये अपनी इमारतों और विरासत के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पहचान रखता है लेकिन आज हम आपको प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो अपनी डरावनी और भूतिया कहानियों के लिए जानी जाती हैं. 

1/6

Rajasthan haunted Places

Rajasthan haunted Places1/6
ये कहानियां राजस्थान की भूतिया और डरावनी जगहों के बारे में है. जैसे राजस्थान अपनी खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है, वैसे ही यहां कई भूतिया स्थलों की भी कमी नहीं है. ये स्थान डरावनी कहानियों और रहस्यमय घटनाओं से भरे हुए हैं, जो पर्यटकों को रोमांचित और डरा देती हैं.
2/6

Rajasthan haunted Places

Rajasthan haunted Places2/6
राजस्थान का भानगढ़ का किला डरावनी जगहों में से एक है, जो एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है. वीरान और सुनसान देखकर लोग कांप उठते हैं. कहा जाता है कि रात में इस किले पर भूतों का साया रहता है, जहां से चिल्लाने, चूड़ियों के खनकने की आवाज, रोने की आवाजे और कई तरह की परछाइयां भी नजर आती हैं.