राजस्थान में प्रदूषण का कहर, 4 जिले पहुंचे रेड जोन में , 10 शहरों की हवा हुई बेहद खराब
Rajasthan Air Pollution: राजस्थान में स्मॉग का कहर जारी है. भिवाड़ी और बीकानेर सहित 4 जिले रेड जोन में हैं. AQI 346 तक पहुंचने के कारण प्रशासन ने N-95 मास्क लगाने और सुबह की सैर बंद करने की सलाह दी है.
Published: Jan 14, 2026, 08:38 AM IST | Updated: Jan 14, 2026, 08:45 AM IST
1/7
Rajasthan Air Pollution: AQI Today
1/7
राजस्थान इस समय एक भयानक पर्यावरणीय संघर्ष के दौर से गुजर रहा है. प्रदेश पर कुदरत और आधुनिकता के प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है. एक ओर जहां मकर संक्रांति की सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है, वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण (Air Pollution) एक जानलेवा स्वास्थ्य संकट बनकर खड़ा हो गया है. फैक्ट्रियों के धुएं और वाहनों की जहरीली गैसों ने कोहरे के साथ मिलकर एक जहरीला स्मॉग तैयार कर दिया है, जिससे मरुधरा की हवा अब सांस लेने लायक नहीं बची है.
2/7
Rajasthan Air Pollution: AQI Today
2/7
ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज राजस्थान के चार जिले गंभीर श्रेणी में पहुंच चुके हैं, जहां AQI 300 के पार है. भिवाड़ी लगातार सबसे प्रदूषित बना हुआ है.जैसे- भिवाड़ी में 346 AQI,बीकानेर 325,श्रीगंगानगर 318 और टोंक में 304 AQI दर्ज किया गया है.