Poshahar Yojana: राजस्थान में गर्भवती और छात्री महिलाओं के लिए हेल्दी और पौष्टिक आहार देने वाली पोषाहार योजना में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. जिसके बाद से तकरीबन 5.50 लाख महिलाएं योजना के फायदे से वंछित हो सकती हैं.
1/6
राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए दो बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसमें पहली योजना आंगनवाड़ी सेवाओं के जरिए "पोषाहार योजना" और स्कूली बच्चों के लिए "प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (PM POSHAN)" है. जिसके अंतर्गत बच्चों और माताओं को हेल्दी और पौष्टिक आहार मिलता है.
2/6
यह योजना खास तौर पर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 6 साल से छोटे बच्चों के लिए है. इस योजना के जरिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर ये सुविधाएं मिलती हैं. इसके अंतर्गत पौष्टिक भोजन (पूरक पोषण), प्री-स्कूल शिक्षा, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और जरूरत पड़ने पर मेडिकल रेफरल जैसी सुविधा मिलती है. इसका मकसद कुपोषण को कम करना और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है.
3/6
कुछ समय पहले तक इसे मिड-डे मील योजना के नाम से जाना जाता था. इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर दिन गर्म, पका हुआ और पौष्टिक खाना देना है. योजना के अनुसार छात्रों को एक निर्धारित राशि के अनुसार भोजन मुहैया कराया जाता है.
4/6
सरकार अब पोषाहार योजना में पारदर्शिता लाने के लिए एक नई तकनीक लागू कर रही है. जिसे Facial Recognition System (FRS) यानी चेहरे की पहचान प्रणाली के नाम से जाना जाता है. अब आंगनवाड़ी से पोषाहार पाने के लिए महिलाओं और बच्चों को अपने चेहरे की पहचान FRS सिस्टम में दर्ज करवानी होगी. इससे यह तय होगा कि सही व्यक्ति को ही लाभ मिल रहा है.
5/6
इस प्रणाली की शुरुआत होने से सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि राजस्थान में 5 लाख से ज्यादा महिलाएं अब भी FRS से नहीं जुड़ी हैं. जिसकी वजह से वे और उनके बच्चे पोषाहार से वंचित हो सकते हैं. हालांकि सरकार ने 1 जुलाई से इस प्रणाली के शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
6/6
आपको आधार और ई-केवाईसी करवानी होगी. पोषण ट्रैकर ऐप के ज़रिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आपकी फोटो लेंगी. चेहरे की पहचान होते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा. OTP बताने के बाद ही Take-Home Ration (THR) या पोषाहार दिया जाएगा. इसके साथ-साथ अब आपको पोषाहार लेने के लिए खुद आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा.