Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा के रहने वाले चार स्टूडेंट हेलिकॉप्टर से एग्जाम सेंटर पर पेपर देने पहुंचे, जिनको देख रह कोई चौंक गया. ये एग्जाम देने के लिए उत्तराखंड के मनुस्यारी गए थे.
1/7
Rajasthan Balotra
राजस्थान में एक ऐसी खबर सामने आई, जहां 4 छात्र कोई कार, बस या ट्रेन से नहीं बल्कि 4 हेलिकॉप्टर से एग्जाम सेंटर पर पेपर देने पहुंचे. ये सभी स्टूडेंट उत्तराखंड की ओपन यूनिवर्सिटी से पत्राचार के जरिए B.Ed की पढ़ाई कर रहे हैं.
2/7
Rajasthan Balotra
इन सभी स्टूडेंट का आखिरी सेमेस्टर थे, जिसके एग्जाम देने के लिए इनको उत्तराखंड के मनुस्यारी जाना था लेकिन भूस्खलन और भारी बारिश की वजह से सभी रास्ते बंद थे. वहीं, इसके बाद इन चारों स्टूडेंट ने एक हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
3/7
Rajasthan Balotra
राजस्थान के बालोतरा के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र ओमाराम जाट, मंगाराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और नरपत कुमार हैं. इन्होंने मुनस्यारी के आरएस तोलिया पीजी कॉलेज में बीएड के एग्जाम देने के लिए जाना था.
4/7
Rajasthan Balotra
ओमाराम जाट ने कहा कि जब हम 31 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचे, तो पता चला कि मुनस्यारी जाने वाली सभी सड़कें भूस्खलन की वजह से बंद कर दी गई हैं.
5/7
Rajasthan Balotra
वहीं, फिर उन लोगों को हल्द्वानी से मुनस्यारी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी हेरिटेज एविएशन के बारे में पता चला. हालांकि, खराब मौसम की वजह से ये सेवा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी.
6/7
Rajasthan Balotra
स्टूडेंट ओमाराम जाट ने कहा कि इस दौरान हमने हेरिटेज एविएशन के सीईओ से बात की और उनको हल्द्वानी से मुनस्यारी ले जाने की बात की और सारी बात बताई.
7/7
Rajasthan Balotra
फिर कंपनी के सीईओ ने 2 पायलटों के साथ एक हेलिकॉप्टर भिजवाया और हम उसके जरिए पेपर देने गए और वापस हल्द्वानी आए. हेलिकॉप्टर की एक तरफ की यात्रा का किराया 5200 रुपये प्रति स्टूडेंट था.