Rajasthan Tourism: राजस्थान का 7 दिन का यह टूर आपको यहां की शाही विरासत, रंग-बिरंगी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत अनुभव देगा. यह यात्रा जयपुर से शुरू होकर जोधपुर, उदयपुर और कुंभलगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों तक जाएगी.
1/8
Rajasthan Tourism
अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और किसी खूबसूरत जगह की तालाश में हैं तो राजस्थान की ये जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है. यहां पर आप कला- संस्कृति, प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं.
2/8
स्थानीय कला और संस्कृति
जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में स्थानीय कलाकारों की हस्तकला, लोकनृत्य और संगीत का आनंद लें, जो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं.
3/8
जयपुर - पिंक सिटी
अपनी यात्रा की शुरुआत जयपुर के खूबसूरत महलों जैसे हवा महल और आमेर किले से करें. शाम को बापू बाजार में खरीददारी का मजा लें.
4/8
जोधपुर - ब्लू सिटी
अगले दिन जोधपुर के लिए रवाना हों, जिसे उसकी नीली इमारतों के कारण ब्लू सिटी कहा जाता है. यहां का सबसे बड़ा आकर्षण मेहरानगढ़ किला है.जोधपुर में मेहरानगढ़ किले की विशालता और इतिहास को देखें. किले से पूरे शहर का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है.
5/8
मेहरानगढ़ किला
जोधपुर में मेहरानगढ़ किले की विशालता और इतिहास को देखें. किले से पूरे शहर का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है. जोधपुर में ही स्थित उम्मेद भवन पैलेस को देखें, जो आज भी शाही परिवार का निवास और एक लग्जरी होटल है.
6/8
उदयपुर - झीलों की नगरी
जोधपुर से उदयपुर जाएं, जहां की शांत झीलें और रोमांटिक माहौल आपको खूब पसंद आएगा. यहां पिछोला झील में बोटिंग जरूर करें. उदयपुर का सिटी पैलेस एक विशाल और सुंदर महल है, जहां से पिछोला झील का शानदार नजारा दिखता है.
7/8
कुंभलगढ़ की दीवार
उदयपुर से कुंभलगढ़ के लिए निकलें और वहां के ऐतिहासिक किले को देखें. इसकी विशाल दीवार चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है. किले के साथ-साथ कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में भी घूम सकते हैं, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है.
8/8
राजस्थानी खाना
अगर आप जा रहे हैं तो इस पूरे सफर के दौरान दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी और मिर्ची वड़ा जैसे स्वादिष्ट राजस्थानी पकवानों का स्वाद जरूर लें.