Rajasthan: विधायक को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नहीं बुलाने का खामियाजा, डीग के एडीएम को कर दिया गया APO

Rajasthan: गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीग विधायक डॉ. शैलेश को एडीएम ने आमंत्रित नहीं किया था, जिससे विधायक ने नाराजगी व्यक्त की और मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही.

1/5

 1/5

गणतंत्र दिवस पर डीग के किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम थे, जिन्होंने ध्वजारोहण किया था. हालांकि, डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी असंतुष्टता जताई.

2/5

 2/5
विधायक ने एडीएम से अपनी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे. एडीएम संतोष मीणा ने बताया था कि निमंत्रण तहसीलदार से भेज दिया गया था और उन्हें विधायक के घर जाकर निमंत्रण देने के लिए कहा गया था.