Rajasthan Tourist Destinations: 15 अगस्त वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर से राजस्थान का किफायती सफर प्लान करें. 10,000 रु. से कम बजट में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी के किले, झीलें, मंदिर व रेगिस्तान की खूबसूरती का आनंद लें और तीन दिन में रॉयल राजस्थान का पूरा मज़ा उठाएं.
1/7
वीकेंड ट्रिप
दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अगर 15 अगस्त के लंबे वीकेंड पर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो राजस्थान एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. कम खर्च में आप इस रॉयल राज्य की संस्कृति, पुरानी धरोहरें और प्राकृतिक नज़ारों का भरपूर आनंद ले सकते हैं. आपके पास शुक्रवार, शनिवार और रविवार—यानी पूरे तीन दिन होंगे, जिनमें आप राजस्थान के कई दिलकश स्थलों की सैर कर सकते हैं. खास बात यह है कि आप यहां के 7 टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को 10,000 रुपये से भी कम में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं किन-किन जगहों पर जा सकते हैं और किस तरह अपना ट्रिप पॉकेट-फ्रेंडली और यादगार बना सकते हैं.
2/7
जयपुर की मशहूर जगहें
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपने राजस्थानी अंदाज़, ऐतिहासिक इमारतों और रंगीन बाजारों के लिए जाना जाता है. यहां आमेर किला आप सिर्फ 100 रुपये में देख सकते हैं. हवा महल की सैर के लिए 50 रुपये, और सिटी पैलेस घूमने के लिए 200 रुपये का टिकट लगता है, जिसमें म्यूज़ियम भी शामिल है. जंतर-मंतर देखने के लिए आपको 50 रुपये खर्च करने होंगे.
3/7
उदयपुर के खूबसूरत नज़ारे
झीलों की नगरी उदयपुर में भी आप आराम से 10 हजार के बजट में घूम सकते हैं. लेक पिछोला की बोट राइड का चार्ज करीब 300–500 रुपये प्रति व्यक्ति है. महाराणा उदय सिंह द्वारा निर्मित सिटी पैलेस अपनी भव्य बनावट और म्यूज़ियम के लिए मशहूर है, जिसकी एंट्री फीस 250 रुपये है. इसके अलावा फतेह सागर झील और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस भी देखने लायक हैं.
4/7
जैसलमेर का गोल्डन चार्म
थार रेगिस्तान के बीच बसा जैसलमेर, जिसे गोल्डन सिटी कहा जाता है, पीले पत्थरों से बने किलों, हवेलियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां का सोनार किला सबसे खास है. साथ ही पटवों की हवेली, नथमल की हवेली और सलिम सिंह की हवेली भी देखी जा सकती हैं. रोमांच के लिए सैम सैंड ड्यून्स में कैमेल सफारी, जीप राइड और रेगिस्तानी कैंपिंग का मज़ा लिया जा सकता है.
5/7
पुष्कर की धार्मिक यात्रा
अजमेर के पास बसा छोटा सा पवित्र शहर पुष्कर अपनी धार्मिक महत्ता और सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां की पुष्कर झील के चारों ओर 50 घाट बने हैं, जहां श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं. ब्रह्मा मंदिर और सावित्री माता मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.
6/7
माउंट आबू का सुकून
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू नक्की झील की बोटिंग और दिलवाड़ा जैन मंदिर की शानदार संगमरमर नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है. यहां का टोड रॉक और हनीमून प्वाइंट बेहतरीन व्यू के लिए ज़रूर देखने चाहिए.
7/7
बूंदी की ऐतिहासिक सुंदरता
बूंदी अपने खूबसूरत किलों, बावड़ियों और पेंटिंग्स के लिए जानी जाती है. यहां तारागढ़ किला, रानीजी की बावड़ी, 84 खंभों की छतरी और सागर महल जैसे स्थल इसकी ऐतिहासिक शान को दर्शाते हैं.